swatantra shivpuri 126

अब शिवपुरी नगरपालिका कागजी कंट्रोल रूम से निपटाएगी शहर की पौने 3 लाख जनता की पानी की समस्या, इन नंबरो से आएगा पानी…

swatantra shivpuri 126

प्रिंस प्रजापति@शिवपुरी। भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही शिवपुरी नगर पालिका ने एक बार फिर जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए कंट्रोल रूम का शिगूफा छोड़ दिया है। नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि मोबाइल नंबरों के जरिए शहर की पौने 3 लाख जनता की पानी की समस्या हल हो जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है।

नगर पालिका ने हेल्पलाइन नंबर 9202140627 तो जारी कर दिया है, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ फोन उठाने से पाइपलाइनों का लीकेज ठीक हो जाएगा या सूखे कंठों तक पानी पहुँच जाएगा? जनता का आरोप है कि पिछले सालों में भी ऐसे नंबर सिर्फ स्विच ऑफ रहने या नॉट रीचेबल होने के लिए ही जारी किए जाते रहे हैं।

प्रशासन ने जितेंद्र रजक और जमालुद्दीन खान जैसे चंद कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। इतनी बड़ी आबादी के लिए केवल दो शिफ्टों में दो कर्मचारियों का होना ऊँट के मुँह में जीरे के समान है।

कर्मचारी समस्या को पंजी (रजिस्टर) में दर्ज करेंगे और फिर जोन प्रभारी को बताएंगे यह लंबी प्रक्रिया केवल समय की बर्बादी है। जब तक फाइल आगे बढ़ेगी, तब तक जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर चुकी होगी।

कंट्रोल रूम प्रभारी रमेश कुमार सिंह को बनाया गया है, जो प्रतिदिन की रिपोर्ट अपर कलेक्टर को सौंपेंगे। लेकिन जनता पूछ रही है कि अगर शिकायत के बाद भी पानी नहीं मिला, तो दोषी अधिकारी पर क्या कार्रवाई होगी?

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *