image 44

SHIVPURI NEWS-खुले में शराब सेवन पर आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 5 प्रकरण दर्ज

image 44

शिवपुरी। जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान पर रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई सतत रूप से संचालित की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के निर्देशन में वृत्‍त शिवपुरी क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान वृत्‍त प्रभारी राहुल गुप्ता द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(ब) के तहत पंजीबद्ध किए गए हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *