swatantra shivpuri 124

शिवपुरी में पानी-सड़क पर आप का अलटीमेटम: 10 दिन में समाधान नहीं तो होगा आंदोलन

swatantra shivpuri 124

शिवपुरीI शहर में गहराते पेयजल संकट और जर्जर सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को पार्टी की जिला इकाई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर हालात नहीं सुधरे, तो शहर में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जनता त्रस्त है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठे हैं।

ज्ञापन में बताया गया कि शहर के कई वार्डों में नियमित पानी सप्लाई बाधित है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि महिलाओं और मजदूर वर्ग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर की सड़कों की हालत भी बदतर बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है।

पार्टी ने इस अव्यवस्था के लिए नगर पालिका, पीएचई और पीडब्ल्यूडी विभागों को जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। ज्ञापन में नियमित पानी सप्लाई, सड़कों की तत्काल मरम्मत और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *