SHIVPURI NEWS-खतौरा मंडी में किसानों का हंगामा, तुलाई में देरी से बिगड़ी व्यवस्था

image 40

शिवपुरी। जिले की बदरवास तहसील स्थित खतौरा अनाज मंडी में सोमवार को समर्थन मूल्य पर उपज बेचने पहुंचे किसानों ने अव्यवस्था और तुलाई में देरी को लेकर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि स्लॉट बुक होने के बावजूद तय समय पर उनकी उपज की तुलाई नहीं की जा रही, जिससे घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने भी खरीदी व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

किसानों ने तुलाई में लगे कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। उनका कहना था कि खरीदी के पहले दिन से ही केंद्र पर अव्यवस्था बनी हुई है और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सतीश कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

वहीं उपार्जन केंद्र के कर्मचारियों ने सफाई देते हुए बताया कि खरीदी से जुड़ी आईडी का पासवर्ड रविवार से लॉक हो गया था, जिसके कारण तुलाई प्रभावित हुई। नायब तहसीलदार ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी समस्या के चलते यह स्थिति बनी थी। उन्होंने तत्काल संबंधित विभाग से संपर्क कर पासवर्ड अनलॉक कराया, जिसके बाद तुलाई की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *