swatantra shivpuri 102

SHIVPURI NEWS-इमामबाड़ा इलाके में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक

swatantra shivpuri 102

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा इलाके में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और टीन शेड की छत तक गिर गई। घटना में हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, पुरानी शिवपुरी निवासी मोहन शाक्य के घर में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। आग की लपटें तेज होने के कारण घर में रखा कपड़े, टीवी, कूलर सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते राहत कार्य होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *