swatantra shivpuri 103

SHIVPURI NEWS-आदिवासी किसानों ने लगाया बेदखली का आरोप, कलेक्टर से लगाई गुहार

swatantra shivpuri 103

शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील के ग्राम थरखेड़ा में आदिवासी किसानों ने अपनी पुश्तैनी जमीन से बेदखल करने के प्रयास का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थियों का कहना है कि वे सर्वे नंबर 1440/2 की जमीन पर वर्षों से खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि हाल ही में हल्का पटवारी, सरपंच अजबसिंह बघेल और एक भाजपा नेता अपने साथियों के साथ कई वाहनों में मौके पर पहुंचे और जमीन का सीमांकन करने लगे। किसानों का कहना है कि उन्हें पहले से कोई सूचना नहीं दी गई और मौके पर उन्हें धमकाते हुए जमीन खाली करने के लिए कहा गया। ग्रामीणों के अनुसार, संबंधित लोगों ने खुद को जमीन का लीजधारक बताते हुए मारपीट की धमकी भी दी।

किसानों ने बताया कि वे वर्षों से इस भूमि पर खेती कर रहे हैं और नियमित रूप से अतिक्रमण पर्ची भी कटवा रहे हैं। उनका कहना है कि इसी जमीन से उनके परिवार का गुजारा और बच्चों की पढ़ाई चलती है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन से बेदखल न किया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *