swatantra shivpuri 94

SHIVPURI NEWS-गौवंश संरक्षण को लेकर कोलारस में रैली, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

swatantra shivpuri 94

शिवपुरीI जिले के कोलारस कस्बे में सोमवार को गोवंश संरक्षण की मांग को लेकर रैली निकाली गई। धर्मशाला स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई रैली एप्रोच रोड, एबी रोड और जगतपुर मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। रैली में संत समाज, गोभक्तों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने गोवंश संरक्षण, संवर्धन और इसके लिए सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर नारे लगाए। उनका कहना था कि गोवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन वर्तमान समय में इसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार प्रदीप भार्गव को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, देशी गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने, गो-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कठोर कानून बनाने और केंद्र स्तर पर गोसेवा मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई।

रैली में शामिल संत समाज और गोभक्तों ने सरकार से इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपील की और कहा कि यदि समय रहते प्रभावी निर्णय नहीं लिए गए, तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *