swatantra shivpuri 93

GF-BF का हाई-वोल्टेज ड्रामा: मोबाईल टावर पर चढ़े, घंटो बाद पुलिस की समझाइश पर उतरे दोनों

swatantra shivpuri 93

शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशखेड़ा में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी जोड़ा अपनी मांग को लेकर गांव के ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। टावर पर चढ़े मोहरसिंह आदिवासी (पिता शिरदु आदिवासी) और ललिता आदिवासी (पिता मुकेश आदिवासी) को ऊंचाई पर देख ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत डायल-112 को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया। टावर के नीचे तैनात आरक्षक महेंद्र यादव ने संयम और समझदारी का परिचय देते हुए प्रेमी जोड़े को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दी। हालांकि, शुरुआत में दोनों नीचे उतरने को तैयार नहीं हुए और अपनी मांग पर अड़े रहे, जिससे स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही। टावर पर चढ़े युवक-युवती को लेकर ग्रामीणों में चिंता और भय का माहौल बना रहा।

करीब कई घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान पुलिस लगातार प्रयास करती रही। आखिरकार समझाइश का असर हुआ और दोनों शांत होकर नीचे उतर आए। प्रेमी जोड़े के सुरक्षित नीचे आते ही पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद दोनों को तेंदुआ थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *