swatantra shivpuri 95

कट्टा लेकर वारदात की फिराक में घूम रहे आरोपी को सिरसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार

swatantra shivpuri 95

शिवपुरी। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम सिरसौद में बेहट रोड स्थित तालाब के पास हथियार लेकर किसी वारदात की नीयत से घूम रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश दुबौलिया के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी संतकुमार शर्मा (38) निवासी सिरसौद को पकड़ा और उसके कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा राउंड बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सर्किल जेल शिवपुरी भेज दिया गया। इस कार्रवाई में सउनि जगदीश भिलाला, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिनोरिया, बलवंत पाल और आरक्षक प्रांशु जादौन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *