पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे की भाभी के निधन पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

शिवपुरी। क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे के परिवार में शोक का माहौल है। बीते दिनों उनकी भाभी स्वर्गीय पूर्णिमा बिरथरे (पति श्रीनिवास बिरथरे) का निधन हो गया था।
शोक की इस घड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं बिरथरे परिवार के निवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
स्वर्गीय पूर्णिमा बिरथरे, श्रीनिवास बिरथरे की धर्मपत्नी थीं। और अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिवार में जानकी प्रसाद जी, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, राजेंद्र जी और बृजेश जी सहित अन्य परिजन शामिल हैं।
इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत पूर्णिमा बिरथरे को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
