SHIVPURI NEWS-6 साल से फरार वारंटी संतोष को नरवर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संतोष बाथम (38), निवासी ढीमर मोहल्ला नरवर, पिछले करीब 6 साल से फरार था। पुलिस ने उसे उसके ही घर से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
बता दे कि आरोपी लंबे समय से फरारी काट रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में सउनि सतीश जयंत, सउनि राधाकृष्ण बंजारा, प्रधान आरक्षक सुनील भार्गव, आरक्षक प्रभजोत सिंह, माधौ सिंह और दीपक पुरोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement
