swatantra shivpuri 86

सादगी में संस्कार: सेन समाज के सामूहिक विवाह में 12 जोड़े बने जीवनसाथी

swatantra shivpuri 86

शिवपुरी। सेन समाज का 31वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन लुधावली स्थित 72 बीड़ी वालों के गोदाम पर उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में 12 नवदंपति परिणय सूत्र में बंधे। समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम ने सामाजिक एकता और सादगीपूर्ण विवाह की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम की शुरुआत सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बारात निकाली गई, तोरण और वरमाला की रस्में हुईं तथा पारिग्रहण संस्कार संपन्न कराया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, त्रिलोकचंद अग्रवाल (बल्लू भैया) मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एड. डी.एस. राजौरिया (राष्ट्रीय अध्यक्ष), रामरतन सेन (प्रदेश अध्यक्ष), नारायण नानक सेन (प्रदेश उपाध्यक्ष), शिवनारायण सेन (प्रदेश युवा सचिव), माखन दाऊ (प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष), रामबाबू सेन (प्रदेश सचिव), मनीष सेन (संभागीय अध्यक्ष) और मदन सेन (संभागीय सचिव) उपस्थित रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता बी.के. सेन बीलारा वाले ने की, जबकि संचालन दीपक सेन ने किया।

इस अवसर पर धनीराम सेन (जिलाध्यक्ष), सुरेश सेन, मातादीन सेन, विनोद सेन (रातौर), रमेश सेन (ठर्रा वाले), सरवन सेन, शिवदयाल सेन, केशव सेन, राजू सेन (टेशन वाले), राजू सेन, भागवनलाल सेन, रिंकू सेन (छावनी), ब्रह्मानंद सेन, ललित श्रीवास, दिल्लन सेन, राकेश सेन, नरेंद्र सेन, अशोक सेन, लालचंद सेन, दौलतराम सेन, गोविंद सेन, महेंद्र सेन, सत्यप्रकाश सेन, सोनू सेन, हाकिम सेन, संतोष सेन, रामनिवास सेन, गौरव सेन, नीरज सेन, अशोक मंगल सेन, प्रदीप सेन, अवधेश सेन, धर्मेंद्र सेन, तरुण सेन, भरत सेन, नयन सेन, गणेश सेन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं और फिजूलखर्ची व आडंबर से दूर सादगीपूर्ण परंपराओं को बढ़ावा देते हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *