SHIVPURI NEWS-कट्टा-कारतूस के साथ घूम रहे दौजा को रन्नौद पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को संभावित वारदात से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी दौजा जाटव (50) निवासी ग्राम इचौनिया को एक 315 बोर के देशी कट्टे और दो जिंदा राउंड के साथ पकड़ा। आरोपी संदिग्ध हालात में कच्चे रास्ते पर घूम रहा था और किसी गंभीर अपराध की फिराक में बताया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इचौनिया रोड से भिलारी की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही पंचनामा कार्रवाई करते हुए हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ रन्नौद थाने में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में सउनि जयनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक जगेश सिकरवार और आरक्षक गौरीश ओझा की अहम भूमिका रही।
