swatantra shivpuri 82

SHIVPURI NEWS-सहकार भारती की जिला बैठक में बड़ा फोकस: आत्मनिर्भर बनेगी महिला, बदलेगा समाज

swatantra shivpuri 82

शिवपुरी। सहकार भारती की जिला स्तरीय बैठक विवेकानंद कॉलोनी में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई, जहां महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर अहम फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि जिले की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जल्द ही विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशा सिंह और विशिष्ट अतिथि अरविंद सिंह तोमर मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता महेंद्र सिंह राजावत ने की। अपने संबोधन में अरविंद सिंह तोमर ने सहकारिता मॉडल को महिलाओं के उत्थान का मजबूत माध्यम बताते हुए पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन और लघु उद्योगों में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। वहीं आशा सिंह ने क्रेडिट और बहुउद्देशीय महिला सहकारी संस्थाओं के गठन पर जोर दिया, जिससे महिलाओं को स्थायी आर्थिक आधार मिल सके।

बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार हैंडीक्राफ्ट उत्पादों जैसे ज्वेलरी बॉक्स और अन्य कलात्मक वस्तुओं का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे सभी ने सराहा। इस पहल को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए कार्ययोजना बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। अंत में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सहकारिता को समाज की प्रगति की रीढ़ बताते हुए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *