swatantra shivpuri 75

स्कॉर्पियो से अवैध शराब की तस्करी कर रहे तालिम को थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया ने दबोचा, 11 लाख का माल जब्त

swatantra shivpuri 75

शिवपुरी। खबर जिले के मायापुर थाना क्षेत्र से है। जहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 20 पेटी (करीब 180 लीटर) देशी शराब और एक महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन समेत कुल लगभग 11 लाख रुपये का माल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कॉर्पियो (UP93AX6641) में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर वाणी खदान के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही चालक वाहन को मोड़कर भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में रखे चार कट्टों से 20 पेटी शराब बरामद हुई, जिनमें देशी प्लेन और मसाला मदिरा शामिल थी। प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर पाए गए। आरोपी तालिम नट (22) निवासी काली पहाड़ी, थाना पिछोर से जब शराब के संबंध में वैध लाइसेंस मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामग्री में करीब 1 लाख रुपये की शराब और लगभग 10 लाख रुपये कीमत की स्कॉर्पियो शामिल है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया, उपनिरीक्षक अजय पटेल, सउनि शेख मेहबूब सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *