swatantra shivpuri 74

SHIVPURI NEWS-बेकाबू THAR दुकान में घुसी: दिव्यांग युवक गंभीर घायल, नाबालिग चालक पर शक

swatantra shivpuri 74

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में बाबू क्वार्टर रोड पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर बंद दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के पास बैठे दिव्यांग युवक बिल्लू को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शी आविद खान के अनुसार, कार अचानक तेज गति से आई और नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद सीधे दुकान में जा घुसी। उसी समय पास में बिल्लू अपने हाथ ठेले पर कबाड़ का काम कर रहा था, जिसे कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों का दावा है कि कार गुजरात नंबर (GJ38BG1274) की थी और संभवतः एक नाबालिग उसे चला रहा था। हादसे के तुरंत बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और कार को वहां से हटाकर ले गए। घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस से मामले की जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *