swatantra shivpuri 72

जिला अस्पताल में गार्डों ने अटेंडर को पीटा: पास दिखाने के बाद वार्ड में अंदर नहीं जाने दिया, VIDEO वायरल

swatantra shivpuri 72

शिवपुरी। खबर जिला अस्पताल से आ रही है। जहां वार्ड में प्रवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। सामने आए वीडियो में दो महिला गार्ड समेत चार सुरक्षा कर्मी एक अटेंडर के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार कोलारस के पचावला गांव निवासी सचिन गोस्वामी का आरोप है कि उनकी भाभी दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार को वह नियमानुसार पास बनवाकर खाना देने वार्ड की ओर जा रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात गार्ड भास्कर राजे ने उन्हें रोक दिया। पास दिखाने के बावजूद अंदर नहीं जाने दिया गया और कथित रूप से गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर अन्य गार्ड एक शाक्य गार्ड और महिला गार्ड सोनम व राजकुमारी को बुलाकर सचिन के साथ मारपीट की गई।

पीड़ित का यह भी कहना है कि उसी दौरान एक अन्य अटेंडर के साथ भी हाथापाई की गई। वायरल वीडियो में गार्ड एक व्यक्ति को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ जाती है। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *