swatantra shivpuri 71

टाइगर रिजर्व के किनारे 2 दिन से लापता ग्रामीण की मिली लाश, टाइगर MT-6 के हमले की आशंका

swatantra shivpuri 71

शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम ऐरावन में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ग्रामीण का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। टाइगर ट्रेकिंग टीम को मिला यह शव करीब 50 वर्षीय सरवन आदिवासी का बताया जा रहा है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटनास्थल के आसपास मादा टाइगर एमटी-6 की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिससे जंगली जानवर के हमले की आशंका और गहरी हो गई है। मौके पर नहाने का सामान, कपड़े और अन्य वस्तुएं बिखरी मिलीं, जिससे अंदेशा है कि मृतक नदी किनारे गया था और उसी दौरान किसी वन्यजीव का शिकार बन गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया जंगली जानवर के हमले की संभावना जताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। फिलहाल दोनों विभाग मामले की गहन जांच में जुटे हैं, जबकि ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों साफ नजर आ रहे हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *