swatantra shivpuri 70

महाकाल दर्शन को जा रही कार बनी काल: शिवपुरी में पलटी, मयंक की मौत, 4 घायल

swatantra shivpuri 70

शिवपुरी। खबर शहर के नोहरी इलाके में रेलवे पुल के पास शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब आगरा से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, कार (UP 80 FV 2581) में मयंक भदौरिया (26, आगरा), प्रवीण सिंह (28, आगरा), अभय सिंह (21, नोएडा), प्रियांशी राठौर (28, आगरा) और दीक्षा सेनी (28, हनुमानगढ़, राजस्थान) सवार थे। बताया जा रहा है कि शिवपुरी के पास खराब सड़क और वन-वे व्यवस्था के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पलट गई। हादसे में मयंक भदौरिया की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में प्रियांशी राठौर और प्रवीण सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। वहीं अभय सिंह और दीक्षा सेनी का इलाज शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में जारी है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और खराब इंफ्रास्ट्रक्चर पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *