swatantra shivpuri 69

SHIVPURI NEWS-18 दिन से लापता 16 बर्षीय नाबालिग किशोरी को फिजिकल पुलिस ने UP से किया दस्तयाब

swatantra shivpuri 69

शिवपुरी। शहर के थाना फिजिकल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। करीब 18 दिन से लापता 16 वर्षीय बालिका को पुलिस ने तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को फरियादी ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 80/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला कायम कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर बालिका की तलाश करते हुए उसे 22 अप्रैल को सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से बरामद किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालिका को सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया गया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़, एसआई नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अंकित सिंह सहित महिला आरक्षक रुबी रघुवंशी, चुम्की मंडल, प्रियंका गौतम और आरक्षक जितेंद्र धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई को मानवता और संवेदनशीलता का मजबूत उदाहरण माना जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *