swatantra shivpuri 63

SHIVPURI NEWS-रेत माफिया का खेल? रातों-रात खुले स्टॉप डेम के गेट, सिंध नदी का जलस्तर गिरा

swatantra shivpuri 63

शिवपुरी। जिले के बदरवास तहसील क्षेत्र में सिंध नदी के सढ़बूढ़ घाट पर स्थित स्टॉप डेम के चार गेट गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों द्वारा खोल दिए गए। इसके बाद नदी का जलस्तर तेजी से घटने लगा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह जानकारी लगते ही ग्रामीणों और किसानों में चिंता की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि कोलारस विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रेत माफिया इस घटना के पीछे हो सकते हैं। सढ़बूढ़ घाट लंबे समय से अवैध रेत खनन का केंद्र रहा है। आशंका जताई जा रही है कि पानी कम करने के लिए ही डेम के गेट खोले गए, ताकि नदी का तल सूखते ही बड़े पैमाने पर रेत निकासी आसानी से की जा सके।

जलस्तर गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि अगर पानी इसी तरह बहता रहा, तो भूजल स्तर तेजी से नीचे जाएगा और गर्मी के दिनों में गंभीर जल संकट खड़ा हो सकता है। फिलहाल बदरवास तहसीलदार सचिन भार्गव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन विभाग की टीम को मौके पर भेजने की बात कही है। प्रशासन ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन सवाल यही है क्या रेत माफिया पर लगाम लगेगी या पानी यूं ही बहता रहेगा?

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *