swatantra shivpuri 61

SHIVPURI में TI के घर पर चोरो का धावा: CCTV घुमाकर 4 तोला सोना और नकदी पर हाथ साफ

swatantra shivpuri 61

शिवपुरी। जिले के सिंहनिवास गांव में चोरों ने हैरान करने वाली वारदात को अंजाम देते हुए एक पुलिस अधिकारी के घर को ही निशाना बना लिया। गुरुवार रात हुई इस चोरी में थाना प्रभारी ब्रजमोहन रावत के घर से करीब 4 तोला सोना और लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना के समय पूरा परिवार घर में ही मौजूद था, लेकिन चोर बेखौफ होकर वारदात कर फरार हो गए।

चोरों ने पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को लाठी से दूसरी दिशा में मोड़ दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने पीछे की खिड़की को औजार से उखाड़कर घर में प्रवेश किया और सीधे अलमारी तक पहुंच गए। ताला तोड़कर जेवर और नकदी समेटने के बाद आरोपी आराम से फरार हो गए। सुबह जब परिवार जागा, तब घटना का पता चला और इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि ब्रजमोहन रावत वर्तमान में अशोकनगर जिले के हरिजन थाना में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हैं। टीआई का परिवार पहले मकान की पहली मंजिल पर रहता था, लेकिन बेटे के हालिया एक्सीडेंट के बाद इलाज से लौटने पर वे नीचे के कमरों में शिफ्ट हो गए थे। इसी स्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *