swatantra shivpuri 60

ड्यूटी के बीच थमा दिल: शिवपुरी में आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय की संदिग्ध मौत, रात को डाक लेकर आए थे

swatantra shivpuri 60

शिवपुरी। जिले में पदस्थ 40 वर्षीय पुलिस आरक्षक वीरेंद्र पाण्डेय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र पाण्डेय पिछले करीब ढाई साल से मायापुर थाना में पदस्थ थे और उनका परिवार शहर के पोहरी चौराहा स्थित पुलिस लाइन में रहता है। गुरुवार को वे शासकीय डाक लेकर शिवपुरी आए थे और रात अपने घर पर ही रुके थे। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने से परिजन घबरा गए और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

मौत के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे हार्ट अटैक मान रही है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। वीरेंद्र पाण्डेय अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *