swatantra shivpuri 58

SHIVPURI में झोलाछाप डॉक्टरों पर छापामार कार्रवाई: 5 अवैध क्लिनिक सील, कलेक्टर के निर्देश पर की एक्शन

swatantra shivpuri 58

शिवपुरी जिले में बिना अनुमति चल रहे क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को कोलारस विकासखंड के ग्राम खरई और डेहरवारा में छापामार कार्रवाई करते हुए पांच अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर अर्पित वर्मा को जनसुनवाई में मिली शिकायतों के बाद की गई, जिससे विभाग की सक्रियता साफ नजर आई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर के मुताबिक, ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिना पंजीयन क्लिनिक संचालित होने की शिकायत की थी। इसके बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील खंडोलिया, बीएमओ डॉ. संजय राठौर, एपिडेमियोलॉजिस्ट लालजू शाक्य और फार्मासिस्ट बालेन्दु रघुवंशी की टीम बनाकर मौके पर भेजा गया, जिसने जांच के दौरान कई अनियमितताएं उजागर कीं।

ग्राम खरई में कार्रवाई के दौरान अखलेश पाल द्वारा संचालित ‘मानवी क्लिनिक’ से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन पंजीयन प्रस्तुत न करने पर क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया गया। इसी तरह कार्तिक धाकड़ भी बिना अनुमति क्लिनिक चलाते पाए गए, जिन पर भी कार्रवाई हुई। वहीं नीरज गौतम, सुबल कुमार, रिंकू धाकड़ और अरविंद धाकड़ के क्लिनिक जांच के समय बंद मिले। विभाग का कहना है कि अवैध क्लिनिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि लोगों की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ पर रोक लगाई जा सके।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *