swatantra shivpuri 56

BAIRAD NEWS-बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ दो आरोपी दबोचे

swatantra shivpuri 56

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के खिलाफ बैराड़ थाना पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों अरुण सोनी (28) और राजेंद्र सिंह चौहान (50) को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलिया के पास कुछ लोग अवैध शराब लेकर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही बैराड़ पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई।

इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, एसआई दशरथ सिंह राजपूत सहित टीम के सदस्य धर्मपाल धाकड़, राहुल सिंह, रविंद्र धाकड़, राजेंद्र प्रसाद और अजय नीखरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *