swatantra shivpuri 53

SHIVPURI में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बरोद के अंकेश धाकड़ की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

swatantra shivpuri 53

शिवपुरी। खबर देहात थाना क्षेत्र स्थित पिपरसमा अनाज मंडी से है। जहां मंडी के सामने गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अंकेश धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने हुई भिड़ंत इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अंकेश धाकड़ निवासी ऊंची बरोद अपने मामा के गांव पिपरसमा से लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल गम और गुस्से में बदल गया।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और मंडी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने समझाइश देकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *