रात भर प्लेटफार्म नंबर 2 पर पड़ा रहा शव, हाथ पर अजय लिखा है, RPF को पता तक नहीं चला, सुबह कोतवाली पुलिस पहुंची

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के फ्लैटफार्म से आ रही है। जहां आज सुबह एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस मामले में सबसे अहम बात यह है कि यह शब रात दर रेलवे स्टेशन पर पड़ा रहा परंतु वहां तैनात RPF के किसी भी कर्मचारी को यह शब नहीं दिखा। सुबह स्थानीय लोगों ने इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पीएम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आज कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि लाश बुरी तरह अकड़ गई थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लाश रात भर पड़ी रही। सुबह लाश की सूचना कोतवाली पुलिस को लगी पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भिजवाया।
कोतवाली में पदस्थ एस आई सुमित शर्मा ने बताया है कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सके है। युवक के हाथ पर अजय लिखा हुआ है। साथ ही युवक के मुंह से झाग निकल रहे थे। जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि जहर के चलते युवक की मौत हुई है। हालांकि असली कारण तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस लाश की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
RPF की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस मामले में रेलवे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे है। जब रात भर से लाश यहां पड़ी रही ओर वहां पदस्थ स्टाफ को पता ही नहीं चल सका।
इनका कहना है
यह लाश प्लेटफार्म और पीछे के रोड के बीच में मिली है, यह प्लेटफार्म पर नहीं थी। कोतवाली पुलिस लाश को ले गई, ज्यादा जानकारी वही दे पाएंगे।
देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, RPF शिवपुरी
