SHIVPURI NEWS- अमोलपठा पुलिस ने 4 साल से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी अमोलपठा पुलिस ने लंबी फरारी काट रहे स्थाई वारंटी को आखिरकार दबोच लिया। प्रकरण क्रमांक 848/22 में पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी मनोज उर्फ कान्हा जाटव को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय करैरा में पेश किया।
टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा। आरोपी ग्राम जयरावन का निवासी बताया गया है, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अंजली सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में प्रधान आरक्षक शेरसिंह गौर, आरक्षक सुनील रावत, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार और चालक जसवंत परिहार शामिल रहे। पुलिस की इस सफलता को फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
Advertisement
