शादी का झांसा देकर साबिर शेख ने महिला के साथ कई बार किया RAPE, पिता से 30 हजार उधार लेकर बनाई नजदीकी, गिरफ्तार

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को रेप के एक गंभीर मामले में आरोपी साबिर शेख को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एक महिला को शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक शोषण करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने कुछ समय पहले आरोपी से 30 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसके चलते आरोपी का घर आना-जाना शुरू हुआ और इसी दौरान उसकी पहचान पीड़िता से हुई। आरोपी को यह भी पता था कि पीड़िता अपने पति से अलग रह रही है, जिसका उसने कथित रूप से फायदा उठाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।
बाद में जब पीड़िता ने उससे दूरी बनानी चाही तो आरोपी ने धमकी देना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
