1000573514

दोगुनी उम्र के युवक से तय हुई थी 12 साल की मासूम की शादी, बारात आने से पहले प्रशासन का छापा, रूकवाई शादी

1000573514

शिवपुरी। अक्षय तृतीया से पहले शिवपुरी जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के कलोथरा पंचायत के गुनाया गांव में प्रशासन ने समय रहते एक 12 साल 7 माह की नाबालिग बालिका का बाल विवाह रुकवा दिया। यह विवाह बालिका से लगभग दोगुनी उम्र के युवक से तय किया गया था।

कलेक्टर की सक्रियता से टली मासूम की शादी

​कलेक्टर अर्पित वर्मा को एक जागरूक नागरिक के जरिए इस बाल विवाह की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग को मौके पर पहुंचने और कार्रवाई के निर्देश दिए।

मौके पर पहुंची टीम, दस्तावेजों में खुली पोल

​जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र सिंह जादौन के निर्देशन में परियोजना अधिकारी अमित यादव, पर्यवेक्षक और थाना प्रभारी राजीव दुबे सहित पुलिस टीम गांव पहुंची। जब दस्तावेजों की जांच की गई, तो बालिका की उम्र मात्र 12 साल 7 माह पाई गई। बारात 19 अप्रैल को ग्वालियर जिले के घाटीगांव से आनी थी।

परिजनों को दी गई सख्त चेतावनी

​प्रशासनिक टीम ने परिजनों को बाल विवाह निषेध कानून के बारे में विस्तार से समझाया और सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम के दबाव और समझाइश के बाद परिजनों ने लिखित में यह आश्वासन दिया कि वे बेटी की शादी 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही करेंगे।

प्रशासन की अपील: बाल विवाह की सूचना दें

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है, जिसमें 3 साल की सजा और 1 लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। अक्षय तृतीया को देखते हुए पूरे जिले में निगरानी दल गठित किए गए हैं।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *