शिवपुरी-पोहरी रेलवे ब्रिज रोड़ 15 अप्रैल से एक महीने तक रहेगा बंद, देखिए कहां से निकलेंगे बाहन…

शिवपुरी। शहर के पोहरी फाटक रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) पर आर.ई. वॉल (Reinforced Earth Wall) एवं सर्विस रोड निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पोहरी बस स्टैंड के पहले गेट से लेकर ब्रिज तक का मार्ग 15 अप्रैल 2026 से अगले एक माह तक अस्थायी रूप से बंद रहेगा। इस दौरान आमजन को आवागमन में असुविधा से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु पोहरी की ओर जाने वाले वाहनों को मनियर अंडरपास से होकर गुजरने की सलाह दी गई है। वहीं शिवपुरी शहर में प्रवेश करने वाले वाहन रेलवे फाटक से होते हुए कमला हेरिटेज होटल मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। प्रशासन ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।
हालांकि, पोहरी बस स्टैंड से पोहरी की ओर जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए मार्ग चालू रहेगा। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करने और निर्माण कार्य में सहयोग देने की अपील की है, ताकि कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जा सके।
