1000549330

कोलारस बिजली विभाग पर रिश्वतखोरी के आरोप, 84 हजार जमा करने वाले उपभोक्ता से मांगे 1200 रुपये

1000549330

शिवपुरी। जिले के कोलारस विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि बकाया बिजली बिल के रूप में 84,301 रुपये जमा करने के बावजूद उससे मीटर नामांतरण के लिए 1200 रुपये की रिश्वत मांगी गई। घटना के सामने आने के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता भरोसा शाक्य ने शासन की समाधान योजना के तहत अपना बकाया बिल जमा किया था और इसके बाद अपने नाम के मीटर को बेटे के नाम ट्रांसफर कराने के लिए कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद बाबू शिवम ग्वाल ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए 1200 रुपये की मांग कर दी। इस पर उपभोक्ता ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारी एई अशोक मंगल से की। शिकायत के बाद अधिकारी ने संबंधित बाबू को फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी, जिसके बाद बाबू ने अपनी गलती स्वीकार कर ली।

हालांकि, आरोपों के बावजूद संबंधित कर्मचारी पर अब तक कोई ठोस विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है। इससे विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि संबंधित बाबू पर पूर्व में फर्जी रसीद को लेकर भी जांच हो चुकी है, लेकिन उस मामले में भी वह खुद को सही साबित करने में सफल रहा था।

इस पूरे घटनाक्रम की एक कॉल रिकोर्डिंग भी सामने आई है जिसमे उपभोक्ता की पत्नि भूरिया शाक्य बाबू द्वारा मांगी गई रिश्वत की बात कही है। साथ ही एई द्वारा बाबू को फटकार लगाने की बात भी हो रही है। हालाकि स्वतंत्र शिवपुरी इसकी पुष्टी नहीं करता है।

इनका क्या कहना है
आपके द्वारा इस तरह की बात सामने आई है मुझे आप उपभोक्ता की पूरी डिटेल भेज दीजिए में दिखवा लेता हूं। यदि इस तरह की बात सामने आती है कार्यवाही की जाएगी।
दिनेश सुखीजा, एस.ई विद्युत विभाग शिवपुरी

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *