SHIVPURI NEWS-शहर की दर्जन भर कॉलोनियों में कल नहीं आएगी लाईट, देखिए कहां-कहां…

शिवपुरी। उपकेन्द्र 33/11 के.व्ही. बाणगंगा से निकलने वाले आवश्यक 11 के.व्ही. सिटी फीडर एवं विष्णुमंदिर फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 14 अप्रैल को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 11 के.व्ही.फीडरों के बंद रहने से सुबह 7 से प्रातः 10 बजे तक फक्कड़ कॉलोनी, छत्री कॉलोनी, नरेन्द्र नगर, गुलाशाह दरगाह, दो बत्ती चौराहा, माधवचौक, गांधी चौक, ठण्डी सड़क, पुराने बस स्टेण्ड, विष्णु मंदिर, सर्वोदय नगर, इंदिरा कॉलोनी एवं आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
Advertisement
