swatantra shivpuri 50

SHIVPURI NEWS-भीषण आग से तीन गांवों में 250 बीघा से ज्यादा फसल राख

swatantra shivpuri 50

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के गिंदौरा गांव में रविवार दोपहर अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि गिंदौरा के साथ-साथ इंदार और भाद्ररा गांव के खेत भी इसकी चपेट में आ गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही तीनों गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों की मदद से खेतों की जुताई कर फायर लाइन बनाई, ताकि आग को आगे फैलने से रोका जा सके।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रन्नौद और बदरवास नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। दमकल टीम और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए।

काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। इस आगजनी में करीब ढाई सौ बीघा से अधिक खेतों में खड़ी पलारी जलकर पूरी तरह राख हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में पलारी खड़ी थी और किसान भूसा निकालने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक आग भड़क उठी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *