swatantra shivpuri 49

5 साल बाद गुरूजी शिक्षकों को मिली क्रमोन्नति, राज्य कर्मचारी संघ के प्रयास रंग लाए; डीईओ का जताया आभार

swatantra shivpuri 49

शिवपुरी। जिले में लंबे समय से लंबित गुरूजी शिक्षकों की क्रमोन्नति प्रक्रिया आखिरकार पूरी हो गई है। करीब 5 वर्षों से अटकी इस प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों में भारी असंतोष था, लेकिन अब राज्य कर्मचारी संघ के लगातार प्रयासों के बाद क्रमोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं

जानकारी के अनुसार, गुरूजी शिक्षकों की क्रमोन्नति का मामला संविदा शिक्षक बनाए जाने की तिथि, वरिष्ठता और नियुक्ति दिनांक को लेकर अटका हुआ था। मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में पहले ही यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, जबकि शिवपुरी में यह मामला लंबित था। इसे लेकर राज्य कर्मचारी संघ लगातार ज्ञापन और प्रयास कर रहा था।

राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा और जिला सचिव राज कुमार सरैया ने बताया कि संघ लंबे समय से शिक्षकों के हित में इस मुद्दे को उठा रहा था। आंदोलन की तैयारी के बीच संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षाधिकारी विवेक श्रीवास्तव से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग की थी।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राजीव पुरोहित, पवन अवस्थी, अरविंद सरैया, तहसील अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव और मनोज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

निर्धारित समय सीमा में क्रमोन्नति आदेश जारी होने पर राज्य कर्मचारी संघ ने जिला शिक्षाधिकारी विवेक श्रीवास्तव और इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर संतोष कुर्मी का आभार व्यक्त किया है।

संघ के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी शिक्षकों से जुड़े मामलों में इसी तरह संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया जाएगा। आभार व्यक्त करने वालों में प्रदेश पदाधिकारी हरभजन कौर, मंजू धाकड़, रितु श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक वर्मा, सहसचिव हरिवल्लभ शर्मा सहित कई शिक्षक शामिल रहे।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *