swatantra shivpuri 48

बैराड़ पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ वीरू परिहार को किया गिरफ्तार

swatantra shivpuri 48

शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि खरई जालिम प्रतिक्षालय झिरी भौराना रोड पर एक व्यक्ति कच्ची शराब लेकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए बैराड़ पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बताए गए हुलिए का व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र उर्फ वीरु पुत्र गोविंद परिहार (30) निवासी ग्राम मकलीझरा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो प्लास्टिक कैनों में भरी 100 लीटर कच्ची शराब, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये आंकी गई, बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया और उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक दुर्गाचरण, आरक्षक अतर सिंह रावत, गिर्राज त्यागी एवं मनीष परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *