पोहरी थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की,आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर पोहरी थाना क्षेत्र से है जहां पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान सहित पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की बनी 70 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 07 अप्रेल 2026 की शाम थाना पोहरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि डांगवर्वे रोड एक युवक अवैध कच्ची शराब की 2 कैन लेकर विक्रय करने के इंतज़ार में खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम योगी निवासी भटनावर का होना बताया। आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी 70 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत ₹ 7000 बताई गई है।
बरामद की गई शराब रखने व बेचने का कोई लाइसेंस न होने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बुधवार दोपहर 3 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहा उसे जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रवि चौहान,उपनिरीक्षक सीमा धाकड़,प्रधान आरक्षक हिरदेश पाराशर, आरक्षक अरुण विक्रम जादौन,सुनील धाकड़ सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
