swatantra shivpuri 25

पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल: ठगी के लिए बनाई फर्जी आईडी, प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता पहुंची SP कार्यालय

swatantra shivpuri 25

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी को ढाल बनाकर लोगों से अवैध वसूली और ठगी करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सिमरी निवासी आरती जाटव ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसका पति आसाराम जाटव आए दिन शराब पीकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए हैं और अब उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

पीड़िता ने अपने आवेदन में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसका पति आसाराम फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाता है और लोगों को फंसाने के लिए पत्नी के अश्लील वीडियो का इस्तेमाल करता है। इस तरीके से वह अनजान लोगों को अपना शिकार बनाकर उनसे मोटी रकम वसूलने का काम कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह इस घिनौने कृत्य और प्रताड़ना से इतनी भयभीत है कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती।

आरती जाटव ने स्पष्ट किया है कि वह वर्तमान में अपनी मर्जी से प्रवेश लोधी के साथ रह रही है और भविष्य में उसी के साथ शादी करना चाहती है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि यदि उसे या प्रवेश लोधी को किसी भी प्रकार की जनहानि होती है, तो उसके जिम्मेदार उसका पति और ससुराल वाले होंगे। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और जान-माल की रक्षा की जाए।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *