swatantra shivpuri 23

12वीं के छात्र के मूंह पर फेंकी सिगरेट, छीने पैसे, ढेड़ घंटे तक धरने पर बैठे पार्षद MD गुर्जर, TI पर गुंडो से बसूली कराने के आरोप

swatantra shivpuri 23

प्रिंस प्रजापति@शिवपुरी। खबर फिजीकल थाना क्षेत्र से है जहां करोदी कॉलोनी में आदतन अपराधियों की सरेराह गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। इन अपराधियों ने ट्यूशन से घर लौट रहे छात्र के मूंह पर जली हुई सिगरेट फेंक दी और परिजनों के पहुचने पर परिजनों की जमकर मारपीट कर दी।

जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 36 के करौदी कॉलोनी के रहने बाले अनुज शर्मा पुत्र स्वर्गीय दिनेश शर्मा उम्र 16 साल मंगलवार शाम अपने ट्यूशन से पढ़कर घर लौट रहा था तभी सम्बिल के पास एक दुकान पर अन्नू उर्फ पेप्सू गुर्जर, शेरा गुर्जर, राजवीर गुर्जर निवासी ढोंगर शराब के नशे में धुत्त होकर सिगरेट पी रहे थे इसी दौरान अनुज बहां से गुजरा तो इन्होने अनुज को रोखकर उसके 440 रूपए छीन लिए और उसके मूंह पर जली हुई सिगरेट दाग दी जिस पर पीड़ित अनुज ने अपने चाचा अनिल शर्मा को बुलाया। जिस पर से नशे में धुत्त इन आदतन अपराधियों ने अनुज के चाचा को भी जमकर पीट दिया। भयभीत होकर अनुज और इसके चाचा ने अपने वार्ड पार्षद एमडी गुर्जर के साथ फिजीकल थाना पहुचें।

पार्षद एमडी गुर्जर ने इन अपराधियों की पूर्व में की शिकायत के बाद आए दिन इन घटनाओं और फिजीकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया की कार्यशैली को लेकर रात करीब 9 बजे बरसात के बीच ही थाने के अंदर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी तक नही हटने की बात कही। फिर गिरफ्तारी के बाद सभी लोग करीब रात 10 बजे थाने से चले गए।

TI गुंडो से करा रही वसूली: MD गुर्जर
इस दौरान पार्षद एमडी गुर्जर ने फिजीकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया पर गंभीर आरोप लगाए है पार्षद का कहना है कि थाना प्रभारी को बह पूर्व में इन अपराधियों की शिकायत कर चुके है इनके ऊपर दो दर्जन के करीब FIR दर्ज है लेकिन वावजूद इसके थाना प्रभारी ने उनकी कोई सुनवाई नही की। उनका कहना है कि यह गुंडे वार्ड में आए दिन आतंक मचाते रहते है जिनसे मेरे वार्ड के लोग भयभीत है इतना ही नही फिजीकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाना प्रभारी द्वारा इन गुंडो के माध्यम से अवैध वसूली और अपराधियों से रिश्वत लेकर सेटलमेंट कराने के आरोप भी लगाए है जिसका वीडियो भी पार्षद एमडी गुर्जर ने बताया है।

पार्षद का आरोपी TI नम्रता भदौरिया से स्टाफ भी पीडित
इस दौरान धरने पर बैठे पार्षद गुर्जर ने थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं उनका कहना है कि थाना प्रभारी केवल अपराधियों के लिए भगवान बनी बैठी है यहां तक कि उनका स्टाफ भी उनकी कार्यशैली से परेशान है और असंतुष्ट है।

इनका कहना है
एक बच्चे के साथ मारपीट और बीड़ी फेंकने का मामला आया था जिसमें फरियादी की शिकायत पर से घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को तत्काल हमने राउंउअप कर लिया है। पाषर्द द्वारा लगाए गए सभी आारोपों को निराधार बताते हुए घटना के आरोपियों का झुलूस निकलवाने की बात भी कहीं है।
नम्रता भदौरिया, थाना प्रभारी फिजीकल

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *