swatantra shivpuri 21

व़ेंटिलेटर पर शिवपुरी की यातायात व्यवस्था: बंद पड़े सिग्नल सुधारने और नए ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन

swatantra shivpuri 21

शिवपुरी। खबर कलेक्ट्रेट कार्यालय से है। जहां शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रचण्ड पुकार परमार्थ एवं जन कल्याण समिति ने मंगलवार को जिलाधीश के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समिति ने आरोप लगाया है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी ट्रैफिक सिग्नल लाइटें या तो खराब पड़ी हैं या कई महत्वपूर्ण स्थानों पर इनकी व्यवस्था ही नहीं है, जिसके कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं के हालात निर्मित हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान दिए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि सिग्नल लाइटें चालू न होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। वाहन चालक अपनी मर्जी से नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समिति का कहना है कि इस अव्यवस्था से न केवल आम नागरिक, बल्कि जनसुनवाई के लिए आने वाले अधिकारी भी प्रभावित हो रहे हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि ट्रैफिक सिग्नल का अभाव और तकनीकी खराबी शहर में घंटों लंबे जाम का कारण बन रही है। अव्यवस्था के चलते आम जनता का कीमती समय व्यर्थ हो रहा है और हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर बंद पड़ी लाइटों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए और जहाँ आवश्यकता हो, वहाँ नई सिग्नल लाइटें स्थापित की जाएं।

समिति ने जिला प्रशासन से शहर की वेंटिलेटर पर पड़ी इस ट्रैफिक व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारे जाने की मांग की है। ताकि समय रहते सिग्नलों को सक्रिय नहीं किया गया, तो शहर की सड़कों पर अराजकता और अधिक बढ़ सकती है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *