image 18

POHARI NEWS-अवैध शराब की तस्करी कर रही महिला तस्कर को पोहरी TI रवि चौहान ने दबोचा

image 18

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी क्षेत्र से है। जहां पोहरी थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी कर रही एक महिला तस्कर को दबोचा है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 65 लीटर अवैध शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पोहरी थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से फॉरेस्ट रेंज के सामने तलैया के पास से एक महिला को घेराबंदी कर दबोच लिया। महिला के पास से हाथ भट्टी की बनी हुई 65 लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6500 रुपये बताई जा रही है। आरोपिया के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्यवाही में निरीक्षक रवि चौहान, उनि दिनेश कोठारी, प्रधान आरक्षक नीरज सेंगर, और आरक्षक मंजूलता शर्मा, मुनेश धाकड़, मांगीलाल, अरविंद, रामअवतार रावत व सुरेश धाकड़ की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *