swatantra shivpuri 19

बैराड़ पुलिस ने 11.50 लाख की स्मैक के साथ आशिक और टिंकल रावत को किया गिरफ्तार: शिवपुरी से लाकर तीन गुना दाम पर परोस रहे थे जहर

swatantra shivpuri 19

शिवपुरी। खबर बैराड़ थाना क्षेत्र से है। जहां बैराड़ पुलिस ने मंगलवा को दो ड्रग्स तस्करो को दबोचा है। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 11 लाख 50 हजार रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद की गई है। पकड़े गए आरोपी पिछले दो साल से क्षेत्र में नशे का जाल फैला रहे थे।

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने मुखबिर की सूचना पर से बरोद रोड स्थित सिद्ध बाबा स्थान के पास से आशिक रावत (20 वर्ष) और टिंकल उर्फ शेरा रावत (20 वर्ष) निवासी बैराड़ को ड्रग्स बेकने की सूचना पर पकड़ा। पुलिस ने जब आरोपियों की जामा तलाशी ली, तो उनके पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। जिसमें आशिक रावत के कब्जे से 32.29 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बहीं टिंकल उर्फ शेरा रावत के कब्जे से 23.70 ग्राम स्मैक मिली। पुलिस ने कुल 55.99 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 11,50,000 रुपये), एक इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा और 1000 रुपये नगद को जप्त किया है।

3500 में खरीदकर 10 हजार रुपये में बेचते थे एक ग्राम
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 2 वर्षों से यह काला कारोबार कर रहे हैं। वे शिवपुरी से 3500 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से स्मैक खरीदकर लाते थे और बैराड़ व आसपास के क्षेत्रों में पुड़िया बनाकर 10,000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचते थे। मुनाफे की रकम दोनों बराबर बांट लेते थे। पुलिस अब उन सप्लायरों की तलाश कर रही है जिनसे ये आरोपी माल खरीदते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

नशे के इस बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने में बैराड़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश शर्मा, उनि धर्मेन्द्र शिवहरे, सउनि सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर. इकबाल अहमद, आरक्षक ज्ञान सिंह रावत, अतरसिंह रावत, राजेन्द्र प्रसाद, रविन्द्र धाकड़, अजय नीखरा और चालक मनीष परिहार की अहम भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *