swatantra shivpuri 10

अमोला पुलिस ने 3 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर ममता को किया गिरफ्तार

swatantra shivpuri 10

शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र से है। जहां पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 3 लाख रुपये मूल्य की 15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार 4 अप्रैल को अमोला थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए मामौनी खुर्द जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक महिला अवैध स्मैक बेचने की फिराक में किसी ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमोला अंशुल गुप्ता और चौकी प्रभारी अंजली सिंह ने अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस की गाड़ी को आता देख महिला ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उसे चारों तरफ से घेर कर दबोच लिया।

पकड़ी गई महिला ने अपना नाम ममता लोधी (35 साल) निवासी जामुनपुरा (सिरसौद) बताया। महिला की तलाशी लेने पर उसके पास से 15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। जब पुलिस ने नशीले पदार्थ के संबंध में लाइसेंस मांगा, तो महिला कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपिया को NDPS एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस नशे के कारोबार के पीछे और कौन-से बड़े सप्लायर या हैंडलर शामिल हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता, उनि. अंजली सिंह, सउनि. अरविन्द्र यादव और उनकी पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *