केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया कल शिवपुरी आएंगे

शिवपुरी। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 अप्रैल को शिवपुरी आएगें। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 5 अप्रैल को शाम 7 बजे होटल पी.एस. शिवपुरी में स्वास्थ्य शिविर के संबंध में आभार सभा तथा रात्रिभोज करेंगे। इसके उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Advertisement
