swatantra shivpuri 1 3

शिवपुरी के आजाद नगर में युवक ने लगाई फांसी, पत्नी के मायके से न लौटने के कारण तनाव में था

swatantra shivpuri 1 3

शिवपुरी। खबर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से है। जहां आने वाले आजाद नगर में शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आला शाक्य के रूप में हुई है, जिसने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपनी पत्नी के साथ चल रहे लंबे विवाद के कारण मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, मृतक आला शाक्य और उसकी पत्नी पूजा के बीच करीब तीन माह पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पूजा अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ संजय कॉलोनी स्थित अपने मायके चली गई थी। आला शाक्य लगातार अपनी पत्नी को मनाने और घर वापस लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पत्नी वापस लौटने को तैयार नहीं थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच फोन पर कुछ बातचीत हुई थी, जिसके तुरंत बाद जब घर के अन्य सदस्य काम पर चले गए, तब आला ने कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया।

पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी पूजा शाक्य बच्चों के साथ अस्पताल पहुंची। पूजा ने बताया कि उसके पिता के साथ हुई किसी मारपीट की घटना से वह काफी आहत थी और इसी कारण वह मायके में रह रही थी। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिवार के अन्य सदस्यों के विस्तृत बयान दर्ज होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों और स्थितियों का पूरी तरह खुलासा हो पाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *