1000501718

अवैध शराब की तस्करी कक कर रहे तरूण को बैराड़ TI सुरेश शर्मा ने 16 हजार की शराब के साथ दबोचा

1000501718

शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र से है जहां पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 16 हजार रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई।

जानकारी के अनुसार बैराड पुलिस ने 2 अप्रैल की शाम बरोद रोड पुलिया के पास दबिश दी। मौके पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में दो प्लास्टिक के कैनों के साथ मिला, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तरुण पुत्र राजाराम धाकड़ (24) निवासी ग्राम बरोद बताया। तलाशी के दौरान कैनों में भरी 80 लीटर कच्ची शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश शर्मा, इकबाल अहमद, रविंद्र धाकड़, संदीप राठौर एवं लोकेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *