swatantra shivpuri 2

शिवपुरी में फांसी के फंदे पर लटका मिला मोतीलाल, जांच में जुटी पुलिस

swatantra shivpuri 2

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस कस्बे से है। जहां शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोतीलाल जाटव (46) पुत्र मथुरा प्रसाद जाटव के रूप में हुई है। वह के लंकापुरा रोड स्थित मानीपुरा इलाके में गणेश जी पार्क रविदास मंदिर के पास रहता था। परिजनों के अनुसार, मोतीलाल जाटव गुरुवार रात करीब 11 बजे तक घर के बाहर घूमता हुआ देखा गया था। उसका बेटा भी उसे घर बुलाने आया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह उसका शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मोतीलाल ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोलारस पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *