1000493956

सब रजिस्ट्रार आशुतोष दिनकर ने सांसद प्रतिनिधि के बेटे से मांगी रजिस्ट्री के एवज में आधा परसेंट रिश्वत: जमकर हंगामा

1000493956

प्रिंस प्रजापति@शिवपुरी। इन दिनों शिवपुरी जिला भ्रष्टाचार का गढ़ बना हुआ है। हालत गया है कि यहां अधिकारी पूरी तरह से निरंकुश है और खुलेआम जिले के मुखिया की नाक के नीचे खुलेआम रिश्वत वसूल रहे है। हालात दिन व दिन बिगड़ते जा रहे हैं। हद तो तब हो गई जब बीते रोज सब रजिस्ट्रार कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि के बेटे को हो रजिस्ट्रार ने नहीं छोड़ा और उन्हें ही रिश्वत परसेंट में मांग लीं। बस फिर क्या था सांसद प्रतिनिधि के पुत्र ने इस मामले को लेकर कार्यालय में ही हंगामा कर दिया तो सब रजिस्ट्रार बेकपुट पर आ गए और माफी मांगते नजर आएं।

जानकारी के अनुसार बीते रोज सांसद प्रतिनिधि के बेटे एक रजिस्ट्री कराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे जहां सब रजिस्ट्रार आशुतोष दिनकर ने रजिस्ट्री के एवज में पूरे सौदा का आधा परसेंट कमीशन रिश्वत के रूप में मांग डाली। इसपर प्रतीक गुप्ता भड़क गए और तत्काल में इस मामले को लेकर हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है इस मामले की शिकायत कलेक्टर के पास पहुंचने पर कलेक्टर ने भी जमकर फटकार लगाई।

इनका कहना है
आप जो मामला बता रहे हो यह मेरे संज्ञान में नहीं है। मैने कोई रिश्वत नहीं मांगी और ना ही मेरे कार्यालय में कोई हंगामा हुआ है। आप ज्यादा जानकारी के लिए डीआर साहब से बात कर लो।
आशुतोष दिनकर, सब रजिस्ट्रार शिवपुरी।

मुझे तो कुछ भी पता नहीं है। दिनकर जी मुझसे बात करने की क्यों बोल रहे है यह में नहीं बता सकता में पता करता हूं ।
दुष्यंत दीक्षित, डी आर शिवपुरी

कल में एक रजिस्ट्री कराने के लिए गया हुआ था। जहां मुझसे रिश्वत मांगी गई थी तो मैने इसका विरोध किया। अब जब इस तरह खुलेआम रिश्वत मांग रहे है तो विरोध तो करना ही था। हमनें इस मामले को उच्च अधिकारियों के पास भी भेज दिया है।
प्रतीक गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि के पुत्र।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *