1000493920

शिवपुरी में खंडहर में मिली हरदयाल लाश: कल से था लापता

1000493920

शिवपुरी। शहर के गुना बायपास क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पुराने खंडहरनुमा कमरे में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय हरदयाल सरदार, निवासी बांसखेड़ी (थाना देहात) के रूप में हुई है। युवक मंगलवार शाम से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन जुटे हुए थे।

परिजनों ने सुबह करीब 11:30 बजे युवक को बेसुध हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी डॉक्टरों के सामने अपने पति की जान बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर यह जांच कर रही है कि युवक खंडहर तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *