पेनकार्ड बनवाने निकला छात्र 3 दिन से लापता: परिजनों की SP से सुरक्षित वापसी की गुहार

शिवपुरी। खबर जिले के नरवर क्षेत्र से है। जहां पुग्राम बडादाहा निवासी 12वीं का छात्र नंदकिशोर कुशवाह 29 मार्च से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हताश पिता ने अब पुलिस अधीक्षक के दरवाजे पर दस्तक देकर बेटे को खोजने की गुहार लगाई है।
परिजनों के अनुसार, नंदकिशोर 29 मार्च की सुबह करीब 8 बजे धुबाई चौराहे पर पेनकार्ड बनवाने की बात कहकर घर से निकला था। जब वह देर शाम तक नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पीड़ित पिता सुघर सिंह का आरोप है कि उन्होंने पहले आमोल चौकी में शिकायत की थी, लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में अमोला थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई, पर पुलिस की सुस्त जांच के कारण अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है।
Advertisement
